फ़ॉलोअर
मेरी ब्लॉग सूची
-
कविता : तुम्हारी ख़ुशी के लिए : रावेंद्रकुमार रवि - तुम्हारी ख़ुशी के लिए मेरे दोस्त! मैं मुस्कराता हूँ! क्योंकि मैं रोज़ तुम्हारे सपनों में आता हूँ! तुम्हारी ख़ुशी के लिए अपनी ख़ुशियाँ भूल जाता हूँ! तु...10 वर्ष पहले
-
कविता एक सुरीली : रावेंद्रकुमार रवि का नया शिशुगीत - *सभी नन्हे साथियों को ढेर-सारा प्यार!* नए साल में मैं अभी तक सरस पायस पर कोई रचना नहीं सजा पाया था! आज अंतरजाल पर विचरण करते समय मेरी मुलाकात अनुष्का से...14 वर्ष पहले
>> मंगलवार, 13 जुलाई 2010 –
भूल-सुधार
तुमने यह सफलता अपने दम पर प्राप्त की!
Read more...
मैं तुम्हारे उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ!
उक्त दो वाक्यों को पढ़कर मेरे संज्ञान में तो अभी तक दो ही अशुद्ध वर्तनियाँ आई हैं!
देखिए, आपके अनुसार कितनी वर्तनियाँ ठीक नहीं हैं!
उनकी वर्तमान आयु क्या हैं?
>> रविवार, 11 जुलाई 2010 –
भूल-सुधार
यह है उत्तराखंड शिक्षा एवं परीक्षा परिषद द्वारा अंगीकृत
सी.बी.एस.ई. पैटर्न / एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यक्रम तथा
विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखंड द्वारा प्रकाशित कक्षा : 10 की गणित की
पाठ्य-पुस्तक के अंतर्गत दिया गया एक प्रश्न -
पाँच वर्ष बाद जैकब की आयु उसके पुत्र की आयु से
तीन गुनी हो जाएगी। पाँच वर्ष पूर्व
जैकब की आयु उसके पुत्र की आयु की सात गुनी थी।
उनकी वर्तमान आयु क्या हैं?
आपको इस प्रश्न में दिखाई देनेवाली त्रुटियाँ इंगित करनी हैं!
जंगली का विलोम क्या हो सकता है?
>> मंगलवार, 6 जुलाई 2010 –
विलोम
आज मुझे मात्र पाँच शब्दों के
विलोम शब्दों तक पहुँचने में मदद चाहिए!
मस्तिष्क पर बहुत ज़ोर देने पर भी मुझे तो याद नहीं आए!आप भी प्रयास करके देखिए किमात्र स्मृति के आधार परआप इनमें से कितने शब्दों के विलोम शब्द बता सकते हैं --1. चीत्कार2. खंडन3. उत्कर्ष4. ऋणी5. जंगली
दूध वाला आने ही वाला था!
>> रविवार, 27 जून 2010 –
भूल-सुधार
आइए, आज इन दो वाक्यों का अध्ययन करते हैं -
--
दूध वाला आने ही वाला था!
रामू की घरवाली दूधवाला बर्तन लेकर दरवाज़े की तरफ दौड़ी!
--
पहले वाक्य में दूध वाला और दूसरे वाक्य में दूधवाला लिखा है!
आने ही वाला और घरवाली पर भी ध्यान देना है!
--
अब दूर करने के लिए समस्या यह है -
यह वाला और वाली का क्या चक्कर है?
आँखों में उदासी क्यों है?
>> मंगलवार, 15 जून 2010 –
वाक्य-विन्यास
इस बार आपके अध्ययन के लिए कुछ वाक्य दिए जा रहे हैं -
1. नत्थू पहलवान अपनी मूँछों में ताव दे रहे हैं।
2. पेड़ की डाल में फल लगे हैं।
3. वह नदी में तैर रहा है।
4. वह साइकिल से सड़क में गिर गई।
5. दुकान के कुछ कपड़े घर में रखे हैं।
6. आँखों में पट्टी बाँधकर मत दौड़ो!
7. पृष्ठ संख्या पच्चीस में उसका नवगीत छपा है!
8. आँखों में उदासी क्यों है?
क्या आपको ये सभी वाक्य सही लग रहे हैं?
आपका उत्तर हाँ में हो सकता है, पर इनमें से केवल दो ही सही हैं!
क्या आप बता सकते हैं कि इनमें से कौन से दो वाक्य सही हैं?
बहुत ख़ूब ... ... .
>> रविवार, 9 मई 2010 –
भूल-सुधार
हैं बहुत से, जो नहीं लिखते बहुत सुंदर!
बहुत बढ़िया भी बहुत से हैं नहीं लिखते!
टिप्पणी में तो अलग से ही दिखाई दे - बहुत ख़ूब!
जी, हाँ - बहुत ख़ूब!
क्या आप इसका मतलब जानते हैं?
नहीं पता! कोई बात नहीं!
नीचे लिखे हुए
तीन शब्दों के अर्थ तो आप बता ही सकते हैं -
1. बहुत 2. बढ़िया 3. ख़ूबRead more...
चिड़ियाएँ उड़ रहीं गगन में
>> रविवार, 18 अप्रैल 2010 –
शब्द-ज्ञान
ये हैं एक चर्चित कविता की लोकप्रिय पंक्तियाँ -Read more...
उठो लाल अब आँखें खोलो,
पानी लाई हूँ, मुँह धोलो!
----------------------
चिड़ियाँ चहक उठीं पेड़ों पर,
बहने लगी हवा अति सुंदर!
और ये हैं एक अपरिचित कविता की कुछ पंक्तियाँ -
चिड़ियाएँ उड़ रहीं गगन में,
अपने पंख पसारे!
उनके पंखों में बसते हैं,
रंग सलोने-प्यारे!
अब हमें पता करना है -
चिड़ियाँ और चिड़ियाएँ में से कौन-सा बहुवचन सही है?
क्या दोनों सही हैं?
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
