Blogger द्वारा संचालित.

फ़ॉलोअर

मेरी ब्लॉग सूची

18 जुलाई 2010 से प्रत्येक पोस्ट में उठाई गई समस्या के समाधान से संबंधित पोस्ट भी प्रकाशित की जाएगी! पहले पूर्व प्रकाशित समस्याओं का समाधान प्रस्तुत किया जाएगा! फिर एक सप्ताह के भीतर ही समस्या और उसके समाधान संबंधी पोस्ट प्रकाशित करने की योजना है! अपरिहार्य कारणवश ऐसा नहीं हो पा रहा है!

दूध वाला आने ही वाला था!

आइए, आज इन दो वाक्यों का अध्ययन करते हैं -

--

दूध वाला आने ही वाला था!

रामू की घरवाली दूधवाला बर्तन लेकर दरवाज़े की तरफ दौड़ी!

--

पहले वाक्य में दूध वाला और दूसरे वाक्य में दूधवाला लिखा है!

आने ही वाला और घरवाली पर भी ध्यान देना है!

--

अब दूर करने के लिए समस्या यह है -

यह वाला और वाली का क्या चक्कर है?

Read more...

आँखों में उदासी क्यों है?


इस बार आपके अध्ययन के लिए कुछ वाक्य दिए जा रहे हैं -
1. नत्थू पहलवान अपनी मूँछों में ताव दे रहे हैं।
2. पेड़ की डाल में फल लगे हैं।
3. वह नदी में तैर रहा है।
4. वह साइकिल से सड़क में गिर गई।
5. दुकान के कुछ कपड़े घर में रखे हैं।
6. आँखों में पट्टी बाँधकर मत दौड़ो!
7. पृष्ठ संख्या पच्चीस में उसका नवगीत छपा है!
8. आँखों में उदासी क्यों है?
क्या आपको ये सभी वाक्य सही लग रहे हैं?
आपका उत्तर हाँ में हो सकता है, पर इनमें से केवल दो ही सही हैं!
क्या आप बता सकते हैं कि इनमें से कौन से दो वाक्य सही हैं?

Read more...

बहुत ख़ूब ... ... .



हैं बहुत से, जो नहीं लिखते बहुत सुंदर!
बहुत बढ़िया भी बहुत से हैं नहीं लिखते!
टिप्पणी में तो अलग से ही दिखाई दे - बहुत ख़ूब! 
जी, हाँ -  बहुत ख़ूब!
क्या आप इसका मतलब जानते हैं?
 नहीं पता! कोई बात नहीं!
 नीचे लिखे हुए
 तीन शब्दों के अर्थ तो आप बता ही सकते हैं - 

1. बहुत            2. बढ़िया             3. ख़ूब 

Read more...

चिड़ियाएँ उड़ रहीं गगन में

ये हैं एक चर्चित कविता की लोकप्रिय पंक्तियाँ -

उठो लाल अब आँखें खोलो,
पानी लाई हूँ, मुँह धोलो!

----------------------

चिड़ियाँ
चहक उठीं पेड़ों पर,

बहने लगी हवा अति सुंदर!


और ये हैं एक अपरिचित कविता की कुछ पंक्तियाँ -

चिड़ियाएँ उड़ रहीं गगन में,
अपने पंख पसारे!
उनके पंखों में बसते हैं,

रंग सलोने-प्यारे!


अब हमें पता करना है -

चिड़ियाँ और चिड़ियाएँ में से कौन-सा बहुवचन सही है?
क्या दोनों सही हैं?

Read more...

शब्दकोषों का वैशवीकरण

निम्नांकित वाक्य
एक में अनेक दिखाने के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है -

"भारत की राजधानी नई दिल्ली पर
"शब्दकोषों का वैशवीकरण" बिषय पर आयोज्य

पहले अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार की अध्यक्षता

पोलैन्ड के कोश शाश्त्री श्री विलियम फ्रेज़र करेंगे!"

क्या आप दिखा सकते है?

Read more...

मधु वधू या मधू वधु

आज बस इतना ही करना है -
नीचे लिखे दो शब्दों में से एक सही शब्द चुनकर
उसके बारे में कुछ बताना है -
पहला शब्द : मधू
दूसरा शब्द : वधु

Read more...

"रंग" और "रँग" में से किसमें डूबें?

सभी लोग होली के रंग में डूबे हैं!
तन से न सही
मन से तो डूबे ही हैं!
चलिए होली के इस रंग के बहाने ही
"हिंदी का शृंगार" किया जाए!
आज इन दो शब्दों पर चर्चा करते हैं -
"रंग" और "रँग"
क्या इन दोनों में कुछ विशेष अंतर है?

Read more...
Related Posts with Thumbnails

"हिंदी का शृंगार" पर प्रकाशित रचनाएँ ई-मेल द्वारा पढ़ने के लिए

नीचे बने आयत में अपना ई-मेल पता भरकर

Subscribe पर क्लिक् कीजिए

प्रेषक : FeedBurner

नवगीत की पाठशाला पर पढ़िए मेरे ताज़ा नवगीत : बौराए हैं बाज फिरंगी और कर पाएँगे नहीं नाज़

-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

सप्तरंगी प्रेम पर पढ़िए मेरे ताज़ा नवगीत : मेरा हृदय अलंकृत और ओ, मेरे मनमीत!

मेरी रचनाओं का शृंगार : रावेंद्रकुमार रवि

“सृजनगाथा में प्रकाशित रावेंद्रकुमार रवि की लघुकथाएँ –

१. भविष्य दर्शन

२. शेर और सियार

३. तोते ४. लेकिन इस बार

५. आदर्श

  © Blogger template Shush by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP