Blogger द्वारा संचालित.

फ़ॉलोअर

मेरी ब्लॉग सूची

18 जुलाई 2010 से प्रत्येक पोस्ट में उठाई गई समस्या के समाधान से संबंधित पोस्ट भी प्रकाशित की जाएगी! पहले पूर्व प्रकाशित समस्याओं का समाधान प्रस्तुत किया जाएगा! फिर एक सप्ताह के भीतर ही समस्या और उसके समाधान संबंधी पोस्ट प्रकाशित करने की योजना है! अपरिहार्य कारणवश ऐसा नहीं हो पा रहा है!

दूध वाला आने ही वाला था! (समाधान)

रविवार, २७ जून २०१० को "हिंदी का शृंगार" पर यह पोस्ट प्रकाशित हुई थी -

दूध वाला आने ही वाला था!

आइए, आज इन दो वाक्यों का अध्ययन करते हैं -
दूध वाला आने ही वाला था!

रामू की घरवाली दूधवाला बर्तन लेकर दरवाज़े की तरफ दौड़ी!
--
पहले वाक्य में दूध वाला और दूसरे वाक्य में दूधवाला लिखा है!
आने ही वाला और घरवाली पर भी ध्यान देना है!
--
अब दूर करने के लिए समस्या यह है -

यह वाला और वाली का क्या चक्कर है?
इस पोस्ट के लिए 19 टिप्पणियाँ की गईं,

पर पोस्ट में उल्लिखित समस्या पर मुख्य रूप से

रचना दीक्षित,
उन्मुक्त, डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक और पद्म सिंह

ने ही अपने विचार व्यक्त किए!

सही समाधान यह है -

वाला, वाली, वाले आदि प्रत्यय हैं,
जो किसी भी शब्द के बाद में उससे जोड़कर लगाए जाने चाहिए,
पर पता नहीं कैसे और कब से
इन्हें अलग करके लिखना प्रचलन में आ गया!

घरवाली को तो सब ऐसे ही लिखते हैं यानि कि सही लिखते हैं,
पर अन्य शब्दों के साथ ये अलग हो जाते हैं!

आने ही वाला - जैसे प्रयोगों में तो शब्द और प्रत्यय के बीच में
एक शब्द और भी आ जाता है!

उक्त वाक्यों में घरवाली की तरह ही दूधवाला और आनेवाला सही होंगे!

Read more...

उज्जवल भविष्य की कामना (समाधान)

मंगलवार, १३ जुलाई २०१० को "हिंदी का शृंगार" पर यह पोस्ट प्रकाशित हुई थी -

उज्जवल भविष्य की कामना


सबसे अधिक महत्व इस बात का है कि

तुमने यह सफलता अपने दम पर प्राप्त की!

मैं तुम्हारे उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ!

उक्त दो वाक्यों को पढ़कर मेरे संज्ञान में तो अभी तक दो ही अशुद्ध वर्तनियाँ आई हैं!

देखिए, आपके अनुसार कितनी वर्तनियाँ ठीक नहीं हैं!

इसे पढ़कर सबसे पहले जनदुनिया ने कहा -

हम भी उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं

फिर संगीता स्वरुप ( गीत ) ने बताया -

महत्त्व , उज्ज्वल...यही दो दिख रही हैं

बज़ से ही प्रवीण त्रिवेदी ने बताया -

उज्जवल=उज्ज्वल 13 Jul 2010


सबसे अधिक "महत्त्व" इस बात का है कि

Read more...

जंगली का विलोम क्या हो सकता है? (समाधान)

मंगलवार, ६ जुलाई २०१० को "हिंदी का शृंगार" पर यह पोस्ट प्रकाशित हुई थी -

जंगली का विलोम क्या हो सकता है?

आप भी प्रयास करके देखिए कि
मात्र स्मृति के आधार पर
आप इनमें से कितने शब्दों के विलोम शब्द बता सकते हैं --
1. चीत्कार
2. खंडन
3. उत्कर्ष
4. ऋणी
5. जंगली

सबसे पहले रश्मि प्रभा... ने बताया -

1. चीत्कार -
2. खंडन - मंडन
3. उत्कर्ष - अपकर्ष
4. ऋणी - उऋण
5. जंगली -सभ्य

रश्मि जी ने जिस शब्द का विलोम नहीं लिखा था, उसे इंद्रनील भट्टाचार्जी "सैल" ने प्रश्नसूचक चिह्न (?) के साथ कुछ इस तरह बताया -

चित्कार - कानाफूसी ?

फिर मेल द्वारा प्राप्त नीलम मिश्रा के संदेश को भी मैंने टिप्पणी के रूप में प्रकाशित कर दिया -

1)नहीं पता
२)मंडन
३)अपकर्ष
४)उरिणी
५)सभ्य

प्रयास है देखिये

बज़(Buzz) पर पद‍्म सिंह ने भी अपना अन्दाजिफिकेशन कुछ इस तरह पेश किया -

चीत्कार- सीत्कार
खंडन- मंडन
उत्कर्ष- अपकर्ष
ऋणी - उऋणी
जंगली - सभ्य 6 Jul 2010

अंतिम समाधान डा. श्याम गुप्त द्वारा मंडन, ऋणी और ऋणदाता की अति अशुद्ध वर्तनियों के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया -

चीत्कार = गहन मौन
खंडन = मन्डन
उत्कर्ष = अपकर्ष
रिणी = दाता, रिणदाता, साहूकार,
जंगली = सभ्य, शहरी,नागरिक, पालतू

रचना दीक्षित ने यह उलाहना देकर इस यज्ञ में एक महत्त्वपूर्ण आहुति दी -

रावेन्द्र कुमार जी अगर मेरी बात को अन्यथा न लें तो कुछ कहना चाहूंगी.
कहूँ क्या ?????.आपका ब्लॉग बहुत अच्छा है आपके पूछे हुए प्रशन भी अच्छे लगते हैं पर सही जवाब क्या है वो पता नहीं लगता है. क्या आप ऐसा नहीं कर सकते की जब नई पोस्ट डालें तो पहले पुरानी पोस्ट का सही जवाब लिख दें. अगर आप किसी कारणवश ऐसा नहीं करते हैं तो क्या आप मुझे सही जवाब मेल कर सकते हैं मेरी भाषा सुधरने के लिए
बहुत बहुत आभार

--------------------------------------------------------------------------------------------------------------
रचना जी को धन्यवाद और अन्य प्रतिभागियों को उनके हिस्से की बधाई के साथ सही समाधान प्रस्तुत किया जा रहा है -
1. चीत्कार का विलोम = सीत्कार
2. खंडन का विलोम = मंडन
3. उत्कर्ष का विलोम = पराभव
4. ऋणी का विलोम = उऋण
5. जंगली का विलोम =
पालतू
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------- साथ में एक बात और :
जंगल में रहनेवाले असभ्य नहीं होते,
उन सबकी भी अपनी-अपनी अति विशिष्ट सभ्यताएँ होती हैं!

--------------------------------------------------------------------------------------------------------------

Read more...

कुछ शब्दों को कोश में वर्णक्रम के अनुसार सजाने का प्रयास : 1 (समाधान)

सोमवार, ११ जनवरी २०१० को "हिंदी का शृंगार" पर यह पोस्ट लगाई गई थी -

कुछ शब्दों को कोश में वर्णक्रम के अनुसार सजाने का प्रयास

प्रिय मित्रो,

आज नीचे दिए गए कुछ शब्दों को
कोश में निहित वर्णक्रम के अनुसार
सजाने में मेरी मदद कीजिए -
1. पंच
2. पद
3. पाँव
4. पाक
5. पिंड
6. पूँछ
7. पूछ
8. पृथक
9. पृष्ठ
10. प्रश्न
11. प्रांत

हरकीरत ' हीर' ने कहा…

आपने ठीक ही तो सजा रखे हैं .....!!

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक ने कहा…

रावेंद्रकुमार रवि जी!
आपने तो चक्कर में ही डाल दिया!
सभी 11 शब्द सही क्रम में ही लगा रखे हैं।
हिन्दी के प्रचार व प्रसार में
आपके योगदान की सराहना करता हूँ!

डॉ. सिद्धेश्वर सिंह ने कहा…

विद्वान लोग सजायें हम तो बस सजा हुआ देखना चाहते हैं।

संजय बेंगाणी ने कहा…

आप परिक्षा लेना चाहते है तो अलग बात है वरना गूगल के वैज्ञानिक एवं तकनीकी हिन्दी समूह पर जाएं.

अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा…

जी मेरा फ़िलवक़्त परीक्षा देने/लेने का विचार नहीं है।
क्षमा करेंगे।

Read more...

शब्दों को कोश में निहित वर्णक्रम के अनुसार सजाना

प्रिय मित्रो, 
आज नीचे दिए गए कुछ शब्दों को 
कोश में निहित वर्णक्रम के अनुसार 
सजाने में मेरी मदद कीजिए - 

01. कटाक्ष
02. कंटक
03. कंकड़ 
04. काँकड़ 
05. क्वाँर 
06. कांत 
07. काँतर 
08. कठफोड़वा 
09. कृति 
10. क्रम 
11. कर्म 

Read more...

मधु वधू या मधू वधु (समाधान)

- सोमवार, ८ मार्च २०१० को "हिंदी का शृंगार" करने के लिए यह पोस्ट लगाई गई थी -

आज बस इतना ही करना है

नीचे लिखे दो शब्दों में से एक सही शब्द चुनकर

उसके बारे में कुछ बताना है

पहला शब्द : मधू

दूसरा शब्द : वधु


सबसे पहले राज भाटिय़ा ने बहुत ही मज़ेदार ढंग से बताया -

पता नही जी कोन सा शव्द सही है , लेकिन हमारे पास मधू बधू दोनो ही है

८ मार्च २०१० ८:०५ PM

तब रावेंद्रकुमार रवि यानि मैंने उनसे पूछा

भाटिया जी,
कुछ तो बताइए,
अपनी मधू और बधू के बारे में!
ये दोनों कौन हैं?

८ मार्च २०१० ११:०१ PM

राज भाटिय़ा ने बहुत प्यार से बताया

रावेंद्रकुमार रवि जी गलत ना समझे मधू यानि शहद मिट्ठास,ओर बधू यानि बीबी, यानि हमे एक पत्नी मै ही दोनो गुण मिल गये :)

९ मार्च २०१० १:०६ AM

इसके बाद वीनस केसरी ने बताया

मधु वधू शब्द सही है

९ मार्च २०१० २:३६ AM

ज्योति सिंह ने कहा मुझे तो मधु सही लग रहा शायद मीठा होता है,वैसे मैं दुविधा में पड़ गयी लगता है इस कक्षा में रोज शामिल होना पढ़ेगा

१२ मार्च २०१० १०:५७ PM

डा. श्याम गुप्त ने भी कहा मधु वधू

१५ मार्च २०१० ११:२२ AM

राकेश कौशिक ने पूरे विश्वास के साथ अपनी बात रखी

मुझे भी "मधु वधू" सही लग रहा है

२३ मार्च २०१० १०:३५ AM

इसके लगभग साढ़े तीन महीने बाद पद्म सिंह ने कुछ समझाकर बताया

मधु ठीक शब्द है शहद के लिए
वधू ठीक शब्द है बहू के लिए

६ जुलाई २०१० ९:३२ PM

बहुत प्रसन्नता की बात है कि

सभी टिप्पणीकर्त्ताओं ने सही उत्तरदिए! सभी को बहुत-बहुत बधाई!

- समाधान -

समस्या में दिए गए दोनों शब्द ग़लत थे!

पद्म सिंह को विशेष रूप से बधाई!

उन्होंने सबसे सही ढंग से उत्तर दिया -

शहद के लिए मधु ठीक शब्द है!

बहू के लिए वधू ठीक शब्द है!

Read more...
नई पोस्ट पुराने पोस्ट मुख्यपृष्ठ
Related Posts with Thumbnails

"हिंदी का शृंगार" पर प्रकाशित रचनाएँ ई-मेल द्वारा पढ़ने के लिए

नीचे बने आयत में अपना ई-मेल पता भरकर

Subscribe पर क्लिक् कीजिए

प्रेषक : FeedBurner

नवगीत की पाठशाला पर पढ़िए मेरे ताज़ा नवगीत : बौराए हैं बाज फिरंगी और कर पाएँगे नहीं नाज़

-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

सप्तरंगी प्रेम पर पढ़िए मेरे ताज़ा नवगीत : मेरा हृदय अलंकृत और ओ, मेरे मनमीत!

मेरी रचनाओं का शृंगार : रावेंद्रकुमार रवि

सृजनगाथा में प्रकाशित रावेंद्रकुमार रवि की लघुकथाएँ

१. भविष्य दर्शन

२. शेर और सियार

३. तोते ४. लेकिन इस बार

५. आदर्श

  © Blogger template Shush by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP